फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा यमुनापार अध्यक्ष फिर विवादों के घेरे में, अब वायरल हुआ ऑडियो

Sat, 03 Nov 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने फेसबुक पर अश्लील फोटो और कमेंट शेयर करने को लेकर चर्चा में आए भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल का इस बार एक आडियो के विवाद में फंस गए हैं। वायरल आडियो में वह कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा देने वाले उन सदस्यों से एक व्यक्ति  के समर्थन में हलफनामा लेने के लिए कहते हैं, जो पंडित न हों। 
विज्ञापन


साथ में यह भी हिदायत देते हैं कि जब फायदा लेने का समय आया तो फिर इस्तीफा दे दें। आडियो की बाबत जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिन्होंने ये आडियो वायरल किया है वे पार्टी के नहीं हैं। 

फेसबुक प्रकरण के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इस बीच भाजपा यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल का एक आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी कार्यकर्ता को फोन करके पहले पूछ रहे हैं कि क्या हाल है।
विज्ञापन


 उसके बाद कहते हैं कि आपके सेक्टर से जितने लोगों ने इस्तीफा दिया है, उनसे बात करों, पंडितों को छोड़कर बाकी लोगों से बात करके सबसे एक लेटर पर लिखवा लो कि उन्होंने अपना इस्तीफा किसी के दबाव में दे दिया था और अब उसे वापस ले रहे हैं।

ये रिकार्डिंग भारतीय जनता पार्टी यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल की अपने ही एक पार्टी कार्यकर्ता की है। आडियो वायरल होने के बाद यमुनापार भाजपा में भूचाल आ गया है। आडियो में हुई बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं।

फोन रिसीवर: हेलो! 
शिवदत्त पटेल: हेलो। हां विनेश्वर जी का हाल बा तोहार?
फोन रिसीवर: बढ़िया बाटय।
शिवदत्त पटेल: कहां इस्तीफा देहे हय
फोन रिसीवर: कतऊ नाहीं।
शिवदत्त पटेल: अपने सेक्टर वालेन के नंबर जानत हय।
फोन रिसीवर: हा सबके जानित हय।
शिवदत्त पटेल: खाना खाय लेय, उकरे बाद सबसे बात करा, पंडितन के छोड़के, सबसे बात कइके हमरऊ बात करावा।
फोन रिसीवर : अच्छा! रुकय तब, हे खाना खात रहेन।
शिवदत्त पटेल: खाय लेय, उकरे बाद सबसे बात कई लेय और सबसे एक लेटर पर दस्तखत करावा कि ईजउन इस्तीफे की बात है, ऊ सब फर्जी है, हम सब न इस्तीफा दिये हैं, अउर न देब।
फोन रिसीवर: अच्छा।
शिवदत्त पटेल: हस्ताक्षर कराईके कोरांव चला जा, उहां रामेश्वर पटेल मिलिहीं, उनसे बात कइके उनका दे त बताई फिर।
फोन रिसीवर: हां।
शिवदत्त पटेल: हां जे-जे समर्थन म होए उसे दस्तखत कराय लेय त बताई। 
फोन सीवर: हां, ठीक हय।
शिवदत्त पटेल: हा देय त बताई, अब फायदा लेय का बारी आई त इस्तीफा दई देई।
 
विज्ञापन

जिन लोगों ने ये वायरल किया है, वो पहली बात पार्टी के नहीं हैं, बाहरी हैं। उनका क्या मकसद है, मैं नहीं जानता। वो इस तरह से चीजें करके हमारे आचरण एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह यह नहीं जानते कि इससे न तो उनका भला होगा, न हमारा भला होगा और न संगठन का ही कोई फायदा होगा। अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है, तो वह मुझसे सीधे बात कर सकता हैं लेकिन कोई करता ही नहीं।
शिवदत्त पटेल, भाजपा यमुनापार अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें