फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपाई आज बनाएंगे मानव श्रृंखला

विज्ञापन
BJP will make human chain today in support of CAA - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में तिरंगा शांति मार्च के बाद अब भाजपाई मानव श्रृंखला बनाएंगे। बृहस्पतिवार 16 जनवरी को यह मानव श्रृंखला माघमेला क्षेत्र में लेटे हुए हनुमान मंदिर से लेकर संगम तट तक बनाई जाएगी। इस मानव श्रृंखला में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिरकत करेेंगे।
विज्ञापन

मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर बुधवार को युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सीएए के विरोध में विपक्ष लोगों को भ्रामक जानकारी दे रहा है। जबकि यह कानून राष्ट्र हित में है। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जानी है, बल्कि मिलनी है। कहा कि इसके समर्थन में बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा विशाल मानव श्रृंखला बनाएगा। उन्होंने कहा कि दिन में12 बजे से यह मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। बैठक में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनय मिश्र सिंटू, गंगापार महामंत्री शिवम मिश्र, अनिरुद्ध पटेल, शैलेंद्र मौर्य, श्रेयम भार्गव, मयंक जायसवाल, नर सिंह, पुष्पराज पटेल, मयंक यादव, राजकुमार मिश्र, विमलेश पटेल, सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें