Seven seats of PG increased in Pediatrics Department of Medical College
प्रयागराज। एमसीआई ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक (बाल रोग विभाग) में पीजी की सात सीटें बढ़ाने की मान्यता दी है। अभी तक यहां पीजी की सिर्फ तीन सीटें ही थीं। इसके साथ ही यहां अब बाल रोग विभाग में पीजी की दस सीटें हो गई हैं।
लंबी कवायद और पांच बार के निरीक्षण के बाद एमसीआई ने पीजी सीट बढ़ाने की संस्तुति की तो मंत्रालय ने इसका अनुमोदन कर दिया। कभी संसाधन तो कभी डॉक्टरों की कमी से मामला अटक जाता था। सैफई मेडिकल कॉलेज से यहां आए डॉ. मुकेश बीर सिंह ने एमसीआई के मानक मुताबिक संसाधनों को व्यवस्थित कराया। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक बढ़ी सीटों पर इसी वर्ष प्रवेश दिया जाएगा। यह कॉलेज की बड़ी उपलब्धि है।