फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दारागंज थाने पर बोला हल्ला

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का थानों के घेराव का कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दारागंज थाने का घेराव किया। यहां आरोप लगाया गया कि प्रदेश की अखिलेश सरकार ने सुरसा की तरह यूपी के अमन चैन को लील लिया है। हर ओर अराजकता से प्रदेश का आम नागरिक परेशान है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब सपा को देगी।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में थाना घेराव कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। यहां नगर अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ. एलएस ओझा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि विधानसभा चुनाव में सपा की करनी का जवाब जनता दे। भाजपा के राज्य में ही प्रदेश में सुशासन संभव है।

थाना घेराव प्रभारी गणेश केसरवानी ने कहा कि जब-जब प्रदेश में बसपा और सपा की सरकार आई है तब-तब अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी ने कहा कि थाना घेराव कार्यक्रम आज भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन अभी यह आंदोलन जारी रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुभाष वैश्य और अध्यक्षता अनामिका चौधरी ने की। इस मौके अपर शशि वार्ष्णेय, प्रभाशंकर पांडेय, शैलतन्या श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्र, राजू शुक्ला, किरण जायसवाल, पदुम जायसवाल, रवि केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, रिंकू  माली, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें