ढाबा संचालक ने थाने में की शिकायत
संचालक के अनुसार वह ढाबे के अंदर बैठ कर दारु पीना चाह रहे थे, जिसके लिए संचालन ने साफ मना करते हुए उनसे माफी मांगी। लेकिन लोगों के बीच नेता जी की इमेज खराब होने पर वह उखड़ गए और गाली गलौज करने लगे। लोगों के समझाने बुझाने पर वह शांत हुए। ढाबे पर खाना खाने के बाद जब कर्मचारियों ने उन्हें बिल दिया तो वे फिर भड़क गए यही नहीं गाली गलौज करते हुए काउंटर पर बैठकर बिल बना रहे ढाबा मालिक राजभूषण को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया ।
भाजपा नेता की यह गुंडई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में भाजपा नेता का सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ खड़ा दिखाई पड़ रहा है। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। राजभूषण मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज के साथ घूरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी घूरपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।