फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पत्नी के प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी की हालत नाजुक, दोनों को साथ देख खोया आपा

Sun, 05 Mar 2023 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आम गोंदर गांव में शनिवार आधी रात पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सोनकनकर यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम गोंदर गांव में शनिवार आधी रात पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ अपनी बहन के घर पर रहती। यहीं आधी रात में पति ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी गजेंद्र आदिवासी का विवाह पंद्रह साल पहले निर्मला देवी निवासी दुदर काॅलोनी पनवार रीवा मध्य प्रदेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनकी एक 13 साल की बेटी संध्या तथा सात साल का बेटा दिलखुश है। पति-पत्नी मजदूरी किया करते हैं। लगभग डेढ़ साल पहले निर्मला का संपर्क लालापुर थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी सोनकरन यादव (25) पुत्र गजराज प्रसाद यादव से हो गया।

मेहनत मजदूरी करते समय धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां काफी बढ़ गईं। गजेंद्र ने कई बार निर्मला को मना करने के साथ फटकार भी लगाई। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ दिनों बाद निर्मला अपने पति को छोड़कर सोनकरन के गांव कोटा में रहकर मेहनत मजदूरी करने लगी। सोनकरन अविवाहित था, इस कारण दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

लगभग दो सप्ताह पहले निर्मला अपनी बहन राधा पत्नी अशोक के घर आम गोंदर शंकरगढ़ जाकर रहने लगी। सोनकरन का यहां भी आना जाना था। गजेंद्र शनिवार की रात करीब लगभग 12 बजे अपनी पत्नी की बहन के घर पहुंचा। यहां पर सोनकरन व निर्मला को एक साथ कमरे में सोता देख वह अपना आपा खो बैठा और दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गजेंद्र ने सोनकरन की गर्दन व सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गजेंद्र ने निर्मला पर भी जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन

घटना से गांव में सनसनी
निर्मला ने किसी तरह बचकर अपनी बहन के कमरे का दरवाजा खटखटाया। शोर सुनकर जैसे ही उसकी बहन राधा देवी व बहनोई बाहर आए तो गजेंद्र वहां से भाग गया। पति-पत्नी कमरे में पहुंचे तो देखा कि सोनकरन चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। घायल की बहन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आधी रात युवक की हत्या की सूचना पर सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने घायल निर्मला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सोनकरन का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता गजराज प्रसाद यादव ने शंकरगढ़ थाने में गजेंद्र आदिवासी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कुछ घंटे बाद आरोपी को उसके गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस अभी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर रही है। 

घटनास्थल पर पुलिस को मिली टार्च व हंसुआ

युवक की हत्या की सूचना पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस को घटनास्थल पर टार्च व खून लगा हुआ हंसुआ मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। वहीं चारपाई के साथ कमरे की फर्श पर खून बिखरा था। मृतक सोनकरन के सिर, गर्दन व शरीर में कई जगह हंसुआ से हमले के निशान थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें