फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा में भाजपा को गठनबंधन से तगड़ी चुनौती

विज्ञापन
भाजपा और सपा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान मेजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को गठनबंधन से तगड़ी चुनौती मिली है। वहां लड़ाई सीधे भाजपा और गठबंधन के बीच नजर आई। कुछ स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी भी थोड़ा बहुत प्रभावी नजर आए लेकिन उनका यह प्रभाव सीधे भाजपा को नुकसान पहुंचाता दिखा। मेजा में 53 फीसदी मतदान हुआ, जो दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले तकरीबन पांच फीसदी कम है।
विज्ञापन


अमिलिया कला प्राथमिक विद्यालय केंद्र में सुबह साढ़े छह बजे ही वोटरों की लंबी कतार लग गई। इनमें ज्यादातर मुस्लिम वोटर थे। रमजान के मद्देनजर लोगों ने सुबह-सुबह ही वोट डाल दिया ताकि रोजे के लिए उन्हें अधिक वक्त मिल सके। मेजा के ही अतिसंवेदन शील केंद्र नरवर चौखटा प्राथमिक विद्यालय में 3297 वोट हैं। यहां भाजपा और गठबंधन के अभिकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत हुई और दोनों ने ही माना यहां मामला फिफ्टी-फिफ्टी है।

इस मतदान केंद्र में अधिक वोटर ब्राह्मण, ठाकुर और भूमिहार हैं। वहीं, लाला राम लाला अग्रवाल इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र में मतदान के शुरुआती दो घंटे में भाजपा का प्रभाव नजर आया लेकिन तापमान बढ़ने के साथ इस केंद्र में भी चुनावी पारा तेजी से बढ़ा और दोपहर के वक्त के गठबंधन के अभिकर्ताओं की सक्रियता अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कितना हुआ मतदान
समय - मतदान प्रतिशत

नौ बजे - 10
11 बजे - 23
एक बजे - 32
तीन बजे - 39
पांच बजे - 49
मतदान की समाप्ति पर - 53
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें