फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-गठबंधन के बीच आमने सामने का मुकाबला

विज्ञापन
भाजपा और सपा
विज्ञापन

फूलपुर लोकसभा की फाफामऊ  विधानसभा सीट में हुए मतदान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार जाति और धर्म के साथ ही राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे पर वोट पड़े हैं। यहां किसी भी दल के लिए आसान राह नहीं दिखती है। पिछले वर्ष हुए उपचुनाव के मुकाबले फाफामऊ में इस बार ज्यादा मतदान हुआ है। ज्यादा मतदान को लेकर सपा-बसपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी इस सीट से बढ़त का दावा करते नजर आए। इस विधानसभा क्षेत्र से बढ़त किसे मिलेगी यह तस्वीर 23 मई को साफ होगी। लेेकिन यहां अधिकांश बूथों  पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही मुकाबला नजर आया।

विज्ञापन


फाफामऊ विधानसभा के  बाल निकेतन इंटर कालेज, कन्या जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी आदि मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह रहा। इस विधानसभा के मलाक हरहर स्थित आरपी रस्तोगी इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा, सरस्वती देवी परमानंद इंटर कालेज कौड़िहार , महर्षि विद्यालय  इब्राहीमपुर लालगोपालगंज आदि स्थानों पर बनाए गए पोलिंग स्टेशनों के दर्जनों बूथों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या सुबह 11 बजे तक ज्यादा नजर आई, लेकिन दिन ढलने के साथ वोटिंग का ट्रेड भी बदलता गया। वर्ष 2014 एवं 2018 के मुकाबले मुस्लिम वोटरों की संख्या दोपहर  में काफी कम हो गई।  मतदान केंद्रों के बाहर लगे प्रत्याशियों के बस्तों पर भीड़ से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि कहां किसका जोर है। कहीं गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव का जोर रहा तो कहीं भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी आगे दिखी। इस विधानसभा के अधिकांश बूथों पर सुबह 11 बजे तक 30 से 40 प्रतिशत मत पड़ चुका था।
विज्ञापन


समय - मतदान प्रतिशत
नौ बजे - 16
11 बजे - 21
एक बजे - 32
तीन बजे - 42
पांच बजे - 50
मतदान की समाप्ति पर - 56

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें