फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख के 21 प्रत्याशियों के नाम

Wed, 07 Jul 2021 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष  रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह को मांडा से बनाया पार्टी ने उम्मीदवार
  • अपना दल को दिया सैदाबाद ब्लॉक, बहादुरपुर ब्लॉक में देर रात तक तय नहीं हो सका प्रत्याशी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम बुधवार को जारी कर दिए। पार्टी ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहु प्रगति सिंह को मांडा ब्लॉक से उम्मीदवार घोषित किया। बताया जा रहा है कि पंचायत अध्यक्ष चुनाव में रेखा सिंह द्वारा डा. वीके सिंह का समर्थन कर उनकी जीत में सक्रिय भूमिका निभाने की वजह से ही पार्टी ने उन्हें पुरस्कार के रूप में उनकी बहु को  मांडा ब्लॉक से उम्मीदवार बना दिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद से ही माना जा रहा था कि पार्टी पांच जुलाई तक ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम जारी कर देगी, लेकिन पार्टी ने नामांकन तिथि के एक दिन पूर्व ही 23 में से 21 ब्लॉकों के प्रत्याशियों के नाम जारी किए। भाजपा ने सैदाबाद विकासखंड सीट अपने सहयोगी दल अपना दल को दिया है, जबकि  बहादुरपुर विकासखंड में किसी प्रत्याशी के नाम पर देर रात तक सहमति नहीं बन सकी। अब बृहस्पतिवार को सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे।

भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा ने उरुवा ब्लाक से गायत्री मिश्रा पत्नी जयशंकर मिश्र, करछना से सावित्री देवी, कोरांव से परमानंद कोल, कौड़िहार से  सुनीता यादव, कौंधियारा से सोमकरण पटेल, चाका से राजू सिंह पटेल, जसरा से चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, धनुपुर से वंदना कुशवाहा, प्रतापपुर से सीमा देवी विश्वकर्मा, फूलपुर से विपेद्र सिंह पटेल, बहरिया से शशांक मिश्रा, भगवतपुर से मालती देवी सोनकर, मऊआइमा से अनारा देवी, मेजा से गायत्री मिश्रा, मांडा से प्रगति सिंह, शंकरगढ़ से निर्मला पत्नी राजकरण, श्रृंगवेरपुर धाम से रामचंद्र यादव फौजी, सहसों से गीता सिंह, सोरांव से प्रदीप कुमार सरोज, हंडिया से मस्तान सिंह, होलागढ़ से राम फकीरे को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो इसके लिए पार्टी ने अपने कई पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को लगा दिया है। बुधवार को प्रत्याशियों के नाम जारी होने के कुछ देर बाद यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने ब्लाक प्रभारियों एवं जन प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी। इसमें चाका प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जनप्रतिनिधि पीयूष रंजन निषाद का नाम घोषित हुआ।

करछना में प्रभारी के रूप में  जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर जगदीश सिंह यादव, जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक दीपक पटेल, मेजा में प्रभारी जिला मंत्री कृष्ण दास गुप्ता नाथू, जनप्रतिनिधि विधायक राजमणि कोल, मांडा में प्रभारी जिला महामंत्री विक्रमाजीत मौर्य, जनप्रतिनिधि विधायक नीलम करवरिया, उरुवा में प्रभारी अरुण कुमार सिंह, विधायक नीलम करवरिया, कोरांव में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जनप्रतिनिधि विधायक राजमणि कोल, जसरा में प्रभारी जिला मंत्री कमलेश तिवारी, जनप्रतिनिधि विधायक डा. अजय कुमार, शंकरगढ़ में प्रभारी विजय शंकर शुक्ला, जनप्रतिनिधि विधायक डा. अजय कुमार, कौंधियारा में प्रभारी जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि को बनाया गया। 

अपने-अपने ब्लॉकों में सुबह 11 बजे प्रत्याशी करेंगे नामांकन

भाजपा द्वारा 21 ब्लॉकों के प्रत्याशियों के नाम जारी होने के बाद सांसद केशरी देवी पटेल ने दावा किया सभी ब्लॉकों में पार्टी उम्मीदवार जीतेंगे। सांसद ने सूची देखने के बाद सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं भी दी। इस बीच पार्टी प्रत्याशी बृहस्पतिवार को अपने-अपने ब्लॉकों में सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे।  उधर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह ने कहा कि सहयोगी के रूप में जो प्रत्याशी घोषित किए गए हैं वह उनकी टीम का हिस्सा बनकर प्रयागराज के विकास में अपना सहयोगी देंगे। इस बीच सांसद केशरी के निवास पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि प्रत्याशियों के साथ उनके क्षेत्र के विधायक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बीच सांसद भी मौके पर जाएंगी। बैठक में  विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य , विभव नाथ भारती, गणेश केसरवानी , पवन श्रीवास्तव के साथ  निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे द्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें