शिरहीर गांव निवासी विजय कुमार केसरवानी बुधवार को किचन की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। आनन फानन परिजन उसे झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए। काफी देर बात जाने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।
खीरी थाना क्षेत्र के शिरहीर गांव में किचन की सफाई करते समय सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। सांप के डसने के बाद परिजनों ने काफी समय झाड़-फूंक में लगा दिया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
शिरहीर गांव निवासी विजय कुमार केसरवानी बुधवार को किचन की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। आनन फानन परिजन उसे झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए। काफी देर बात जाने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। रात्रि करीब एक बजे विजय की सांसें थम गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेकर घर आए। बृहस्पतिवार को सिरसा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चे बदहवास हो गए हैं।