फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में ‘प्रयाग’ पुत्र का जन्म

Tue, 08 Jan 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में सोमवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव से पुत्र को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवारी जनों ने नवजात को प्रयागराज नाम दिया है। अस्पताल कर्मचारी भी उसे प्रयाग पुत्र बुला रहे हैं। मेला प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. अशोक कुमार पालीवाल ने प्रसूता को जननी सुरक्षा योजना( जेएसवाई) का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के गडबड़धाम निवासी कल्लू स्वास्थ्य विभाग का आउसोर्सिंग कर्मचारी है। वह यहां संगम तट पर सफाई का काम करने आए हैं।  साथ उनकी पत्नी रजनी भी आई हैं। दोनों सफाई कर्मचारियों के लिए बनाई गई अस्थायी कॉलोनी में रहते हैं।
गर्भवती रजनी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसे केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शिशु का वजन करीब 2.5 किलो है। कुंभ मेला के केंद्रीय अस्पताल में पहला सामान्य प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम दोनों की खास देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


एडी हेल्थ डॉ. अशोक कुमार पालीवाल के मुताबिक प्रसूता रजनी को जेएसवाई योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस बारे में सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। बैंक खाता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराते ही औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि कुंभ में केंद्रीय अस्पताल 24 घंटे सेवा दे रहा है। प्रसव के साथ सभी तरह की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें