फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव तत्वों का व्यवस्थित रहना ही जीवन

Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के नामचीन चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान और व्यायाम की सलाह दी। कहा कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में चिकित्सा क्षेत्र में बायोकेमेस्ट्री की उपयोगिता बढ़ गई है। मुख्य वक्ता डॉ. अब्बास अली ने जैव तत्वों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि जैव तत्वों का व्यवस्थित रहना ही जीवन उनका अव्यवस्थित होने का मतलब मौत है। दवाओं के रासायनिक संतुलन और सही डोज और  के लिए बायोके मेस्ट्री की उपयोगिता बढ़ गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनुरूद्ध यादव ने आयोजन की सार्थकता को रेखांकित कर चिकित्सकों की सेवा भाव को सराहा। प्रधानाचार्य डॉ.एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बायोकेमेस्ट्री विभाग की महत्ता बताई। कहाकि हर डॉक्टर को इस बारे जानकारी होनी चाहिए, दवा के प्रयोग में इसकी उपयोगिता है। एम्स दिल्ली के डॉ. एसएस चौहान ने बताया कि हमारे शरीर में बदलाव ही कैंसर जैसी बीमारियों का कारक बनते हैं, दिनचर्या सुधार कर वातावरण को दूषित करने वाले तत्वों का संज्ञान लेकर इससे बचा जा सकता है। डॉ. अरुण रायजादा ने बायोकेमेस्ट्री को नए दौर में लाभदायक बताया।

डॉ. अब्बास ने बताया कि शरीर में निश्चित मात्रा में  फ्लोराइड लाभदायक और इसकी अधिकता नुकसानदायक होती है। अलीगढ़ से आए डॉ. इस्लाम ने महिलाओं में हड्डी क्षरण को रोकने में सहायक दवाओं और व्यायाम के बारे में जानकारी दी। मेटाबालिक सिंड्रोम पर दिल्ली एम्स से आए डॉ. एस प्रकाश, इविवि के डॉ. रिजवी ने अपनी बात रखी। आयोजन सचिव बायोकेमेस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू ने धन्यवाद ज्ञापित बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए यूपी मेडिकल काउंसिल ने क्रेडिट प्वाइंट दिए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी प्रोत्साहित किया है। डॉ. गौरी गौड़ ने संचालन व डॉ. श्वेता, डॉ. आफरीन, डॉ. धर्मवीर, डॉ. मनीष ने सहयोग किया। इस मौके पर डा. बीबी शर्मा, डॉ. ए पांडेय, डॉ. वत्सला मिश्रा समेत अन्य मेडिकल कॉलेज के अन्य संकायों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें