फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लिए और हो गए ‘पूरे’

Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रविवार को संगमनगरी नए संकल्प, नई सोच की साक्षी बनी। स्वराज विकलांग सेवा समिति की पहल पर चार मंडपों में सोलह दिव्यांग जोड़े सात फेरे लेकर हमेशा के लिए इक दूजे के हो गए। स्वामी श्रीप्रकाश ‘छोटे महाराज’ ने वैदिक रीति रिवाज से संस्कार पूरे कराए। इसी के साथ हौसलों से उड़ान भरने की नई इबारत लिखी गई। अनुकरणीय आयोजन के तहत दिव्यांगों को जीवनसाथी मिलने और मुख्य धारा से जोड़ने की पहल का स्वागत करते हुए सभी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह ने कहा, दिव्यांगजनों के बीच आकर स्वयं सम्मानित अनुभव कर रहा हूं। मैं दिव्यांग जोड़ों को नई जिंदगी जीने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। यह पहल सुखद और सरकार, समाज को दिशा दिखाने वाली है। अनुकरणीय प्रयास से नया कीर्तिमान रचा गया है। आरंभ में सुभाष राठी, यमुनोत्री गुुप्ता, मधु गुप्ता, रीता अजमानी, कुसुम मिश्र, सीमा, विनोद, राशि, राशि पोद्दार, अनुराधा, रिनी येसु और संयोजक श्रीनारायण की पत्नी मधु ने आरती उतारकर दुल्हनों और तिलक लगाकर बारातियों का स्वागत किया।

बैंक रोड स्थित राजर्षि टंडन सेवा केंद्र मेें हुए कार्यक्रम का संयोजन श्रीनारायण, अध्यक्षता लोकसेवक मंडल के राजकुमार चोपड़ा, यश भारती से सम्मानित इमरान प्रतापगढ़ी ने संचालन और सामाजिक एकता परिषद के ओमप्रकाश शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बृजेश मिश्र, सीनियर एडवोकेट आरके राजू, स्क्वाड्रन लीडर बीके मित्तल, इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसर आरपी तिवारी सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।
विज्ञापन


समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए ट्राइसाइकिल पर चालित दुकान दी गई। इसके तहत शिवकुमार, अमृत लाल, विजय कुमार, अंसार अहमद, शिवकुमार यादव, संजय कुमार, संतोष कुमार, राजू टिन, ज्ञानचंद, विजय कुमार पांडेय को यह उपहार मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह के दौरान दिव्यांगों की सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाने के बाद श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए अखिलेंद्र कुमार, दृष्टिबाधित होते हुए समावेशी समाज के प्रयास के लिए पुणे के डॉ.संजय श्रीकांत जैन, वायुसेना में कार्यरत कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना के लिए ग्रुप कैप्टन एससी बाहरी, पोलियोग्रस्त होते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियों के लिए डॉ.संजय कुमार सत्यार्थी, चिकित्सा एवं संस्था सहयोग के लिए डॉ.विनय कुमार, दोनों आंखों की रोशनी गवांने के बाद कंप्यूटर में डिप्लोमा हासिल करने और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए काम करने के लिए पंजाब के कपिल आहूजा, सेरेब्रल पालिसी से ग्रस्त होने के बाद विद्युत विभाग में अकाउंटेंट जम्मू-कश्मीर की संध्या धर को रोल माडल के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें