फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही : मुंबई से प्रयागराज के लिए भेजी बाइक, ट्रेन पहुंच गई पटना और फिर गोवा

Sat, 20 May 2023 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिकायत के बाद इसे प्रयागराज की बजाय गोवा के वास्को द गामा रेलवे स्टेशन पहुंचा दी गई। इसके बाद हद ही हो गई। बाइक दोबारा पटना पहुंचा दी गई। इस बीच युवक की बहन की शादी भी बीत गई। लेकिन बाइक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
रेलवे में बुक कराई गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा के युवक ने अपनी बहन की शादी मेें उपहार देने के लिए मुंबई से प्रयागराज छिवकी के लिए बाइक बुक कराई। लेकिन बाइक प्रयागराज की जगह पटना पहुंच गई। शिकायत के बाद इसे प्रयागराज की बजाय गोवा के वास्को द गामा रेलवे स्टेशन पहुंचा दी गई। इसके बाद हद ही हो गई। बाइक दोबारा पटना पहुंचा दी गई। इस बीच युवक की बहन की शादी भी बीत गई। लेकिन बाइक नहीं पहुंची।रामकुमार की बाइक नौ दिन से इधर से उधर घूम रही है और प्रयागराज कब पहुंचेंगी इसका मुकम्मल जवाब उसे अब तक नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


रामकुमार का कहना है कि दोषी रेल कर्मियों को जरूर मिलनी चाहिए। मांडा निवासी रामलाल यादव की बेटी की शादी 17 मई को थी। मुंबई में कार्यरत उनके पुत्र ने बहन को उपहार देने के लिए 13202 मुंबई जनता एक्सप्रेस मेें रेलवे की पार्सल सेवा के तहत बाइक बुक कराई। 11 मई को बाइक ट्रेन से प्रयागराज छिवकी के लिए भेजी गई, लेकिन 12 मई को बाइक यहां उतारी नहीं गई। ट्रेन का आखिरी ठहराव पटना का राजेंद्र नगर था, तो बाइक वहीं पहुंच गई।

बुक कराई गई बाइक की रसीद। - फोटो : अमर उजाला।

बुजुर्ग रामलाल लगाते रहे चक्कर

सुबह युवक के पिता रामलाल छिवकी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बाइक पटना पहुंच गई है 12742 पटना-वास्को द गामा एक्सप्रेस से उनकी बाइक शनिवार 13 मई की शाम यहां आ जाएगी। बुजुर्ग रामलाल एक बार फिर छिवकी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बाइक नहीं मिली। मुंबई से उनके बेटे रामकुमार को जानकारी मिली कि बाइक उसी ट्रेन से वास्को द गामा पहुंच गई है। अब वह शुक्रवार को उसी ट्रेन से प्रयागराज छिवकी आएगी।

विज्ञापन

पीड़ित यात्री रामकुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला।

रेलमंत्री को ट्वीट कर शिकायत करने पर अधिकारी हरकत में आए

रामलाल शुक्रवार की सुबह तीसरी बार छिवकी पहुंच गए। सुबह ट्रेन 4.45 बजे आई, तीन मिनट का ठहराव होने की वजह से एक बार फिर से यहां बाइक उतारी नहीं जा सकी और पटना पहुंच गई। रेलवे की इस लापरवाही की शिकायत रामकुमार ने ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री से की। प्रयागराज में बाइक न आने की वजह से रामकुमार शनिवार को 13202 मुंबई जनता से प्रयागराज के लिए चल दिया। अब वह शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचेंगे। रामकुमार ने कहा कि बहन की शादी भी हो गई और वह बाइक भी न दे सके।

यात्री की शिकायत मिली है। यह चूक कैसे हुई इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पटना से बाइक मंगवाई गई है, जो शनिवार को यहां पहुंच जाएगी। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें