फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Wed, 20 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय-सैदाबाद के हरिपुर में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार एवं बाइक
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के हरिपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर निवासी बालेंद्र मिश्र (55) एवं जौनपुर के मड़ियाहू निवासी प्रशांत सिंह (35) पुत्र श्यामल सिंह किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे। हरिपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बालेंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रशांत सिंह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें