क्षेत्र के मैलहा गजरिया गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक का दाहिना पैर टूट गया। उसे सीएचसी कोरांव लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मैलहा गजरिया के सत्यम पुत्र छोटेलाल साइकिल से रत्योरा बाजार गए थे। घर लौटते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सत्यम का दाहिना पैर टूट गया। पिता छोटे लाल ने बदौवा संसारपुर के शिवा कोल के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।