बीते मंगलवार की रात गौहनिया की तरफ जा रहे युवक की मंडी समिति के सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
लालपुर थाना अंतर्गत सुजौना गांव निवासी संदीप यादव (24) मंगलवार की देर रात घर से बाइक लेकर के गौहनिया की तरफ जा रहा था। जसरा मंडी समिति के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने संदीप को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के बाद परिजन उसे लखनऊ ले जाने की फैसला किया रास्ते में ही संदीप की मौत हो गई। संदीप की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह गाड़ी चलाने का काम करता था।