निरौधा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान रामबाबू साहू (35) पुत्र सुकुरू साहू निवासी निरौधा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बारा थाना क्षेत्र के डेरा गांव का रहने वाला था और करीब दस वर्ष पहले निरौधा आकर बस गया था। परिवार में वह दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी कर पत्नी व एक छोटी बच्ची का भरण-पोषण करता था।