फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 18 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश (50) निवासी ऊंचडीह पवारा, मछलीशहर, जिला जौनपुर अपने ससुराल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर आए थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वे प्रतापपुर-उग्रसेनपुर मार्ग पर सोइराई गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे अशोक कुमार ने कोतवाली फूलपुर में तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें