फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 23 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगवतीपुर अहिरान निवासी मुन्ना यादव (55) किसी काम से मंसूराबाद बाजार आया था। करीब साढ़े नौ बजे वह मंसूराबाद स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने खड़े होकर वह किसी से बात कर रहा था कि सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण टक्कर के कारण बाइक सवार काफी दूर जा गिरा और अनियंत्रित कार पलट गई। सूचना पाकर पहुंची मंसूराबाद पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें