कौवा बाजार चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
थाना क्षेत्र के कौवा बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोहड़ार मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दोनों निशान में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के दवनपुर सोढ़िया गांव निवासी फूलचंद कुशवाहा (46) पुत्र राम अभिलाष गांव के ही सुग्रीव पुत्र नचकऊ के साथ निशान चढ़ाने बड़े हनुमान गए थे। वहां से लौटते समय कौवा बाजार के पास कोहड़ार की ओर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में फूलचंद पहिये के नीचे आ गया और काफी दूर तक डंपर उन्हें घसीटता ले गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक पिकअप चालक था। परिवार में बेटा सागर और बेटी मुस्कान है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बाइक सवार की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजन व रिश्तेदारों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान अतिरिक्त इंस्पेक्टर और करछना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उनकी मांग थी ओवरलोड डंपर और वाहनों के चलते आए दिन इस मार्ग पर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसलिए डप्र को रोका जाए। जाम के चलते कोरांव के एसडीएम भी जाम में फंस गए। उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। एसीपी करछना सुनील सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने चक्काजाम हटा दिया।
कौवा बाजार चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
कौवा बाजार चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर