फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जगतपुर फ्लाईओवर पर बाइक टकराई, युवक 20 फीट नीचे गिरा, मौत

विज्ञापन
जगतपुर फोटो। जगतपुर फ्लाई ओवर के नीचे गिरा पढ़ा बाइक सवार युवक
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के जगतपुर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सायं एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। वह 20 फीट नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हंडिया थाना क्षेत्र के सराय पीथा गांव निवासी अजय कुमार (28) पुत्र सोमनाथ के रूप में हुई है। अजय बाइक से अपने घर लौट रहा था। जगतपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी और अजय उछलकर फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घायल को एंबुलेंस बुलाकर सैदाबाद सीएससी भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक उतरांव राकेश कुमार वर्मा ने युवक की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

जगतपुर फोटो। जगतपुर फ्लाई ओवर के नीचे गिरा पढ़ा बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें