प्रदेश के आठ जिलों में है राजा बेतिया की जमीन
बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अधिकारी तथा गोरखपुर मुख्यालय के प्रभारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राजा बेतिया की प्रदेश के आठ जिलों में संपत्ति है। 26 दिसंबर 2024 को हुए निर्णय के तहत राजा बेतिया की पूरी संपत्ति अब बिहार सरकार की हो गई है। इसी के तहत बिहार सरकार की ओर से सभी संपत्तियों का सर्वे कराके कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
हटाए नहीं जाएंगे कब्जेदार लेकिन देना होगा किराया
राजा बेतिया के जमीन पर काबिज लोगों को हटाया नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें किराया देना होगा। इसके अलावा सभी भूखंड बिहार सरकार के अधीन होंगे। बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान दर पर डीएम की ओर से सभी संपत्तियों का किराया तय किया जाएगा। उसी के अनुसार इन भूखंडों पर काबिज लोगों को किराया देना होगा। जमीन चिह्नित करने तथा आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मनमोहन पार्क के पास बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अंतर्गत कोर्ट ऑफ कवर का कार्यालय भी खुल गया है। बद्री प्रसाद गुप्ता ही कार्यालय के प्रभारी हैं।