उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
कड़ा कोतवाली के देवीगंज चौराहे के पास बुधवार तड़के गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा, चाची, चचेरी बहन, मामी और ममेरे भाई समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लड़कियों ने स्कार्पियो से कूदकर किसी तरह से जान बचाई।
कोखराज के शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता (रिटायर सचिव सहकारी समिति) के बेटे पंकज अग्रहरि की मंगलवार को शादी थी। बरात कड़ा कोतवाली के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी।
शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वाले रिश्तदार की स्कार्पियो से दूल्हे की बहन शशि देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता, भांजा ओम गुप्ता (08) पुत्र रमेश गुप्ता, भांजी श्वेता (13), निवासी अल्लापुर-प्रयागराज, चाची रोशनी देवी (50) पत्नी बसंतलाल गुप्ता, चचेरी बहन नेहा (18) पुत्री बसंतलाल गुप्ता, निवासी राजरूपपुर-प्रयागराज, मामी पूनम देवी (42) पत्नी हनुमान प्रसाद, ममेरी बहन मुस्कान (15), साक्षी (13) पुत्री हनुमान प्रसाद, पड़ोसी सोनू तिवारी की बेटी सीमा तिवारी(16) समेत नौ लोगों को लेकर चालक घर शहजादपुर जा रहा था।