प्रधानाध्यापक पर एफआईआर दर्ज होने और थाने का घेराव होने की जानकारी मिलने पर बीएसए ने दोबारा खंड शिक्षा अधिकारी से मोबाइल पर बात किया तो बताया कि वह मौके पर नहीं गई हैं। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक के विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी होने से भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी हंडिया और पुलिस प्रशासन को भी ससमय घटना की जानकारी नहीं दी।
हादसा : हंडिया में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से महिला की जान गई
गौरतलब है कि इस मामले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में प्रधानाध्यापक के प्रति आक्रोश देखते हुए हंडिया पुलिस उन्हें हिरासत में थाने ले गई थी। साथ ही मृतका के परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया था। बाद में शिक्षक संघ के आगे आने के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को रिहा कर दिया था। प्रधानाध्यापक के निलंबन मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रमेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक अपनी उपस्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसा विकास खंड प्रतापपुर में दर्ज कराएंगे।