फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली, रेलवे हुए खाली : अब कोरोना के मरीज तीन अस्पतालों में ही भर्ती

Fri, 11 Jun 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बृहस्पतिवार को कुल 13 नए पॉजिटिव मिले, 24 हुए संक्रमण मुक्त, एक भी मौत नहीं
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगातार घटने से बेली, रेलवे अस्पताल सहित 13 निजी कोविड अस्पताल खाली हो गए हैं। कोरोना के मरीज अब केवल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के साथ दो निजी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मरीज यूनाईटेड में और एक मरीज नारायणी स्वरूप में उपचार करा रहा है। इसके अलावा बाकी मरीज स्वरूपनरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्तीं हैं। उधर, बृहस्पतिवार को कोरोना के कुल 13 नए पॉजिटिव मिलें हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले में कुल 7925 लोगों की कोरोना की जांच हुई। उसमें से 13 पॉजिटिव मिले जो कि एक दिन पहले यानी बुधवार के मुकाबले एक कम है। इसमें एंटीजन टेस्ट में तीन, आरटीपीसीआर में छह और ट्रूनॉट में चार पॉजिटिव पाए गए। दो लोगों को एसआरएन से छुट्टी दी गई। जबकि 22 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या स्टेट की रिपोर्ट के मुताबिक 370 बची है। 

8461 लोगों को लगा कोरोना का टीका

टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले में 8461 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें 7915 लोगों को टीके की प्रथम डोज और 554 लोगों को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण के लिए जिले में बृहस्पतिवार को भी 52 सेंटर संचालित थे। छह विशेष सेंटर्स पर भी लोगों ने टीका लगवाया। इसमें व्यापार मंडल कार्य स्थल नया पर नया सत्र चलाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें