फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार : नवरात्रि और रमजान से पहले महंगाई ने बिगाड़ा मसाले और मेवे का जायका

Mon, 28 Mar 2022 05:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले माह जीरा का मूल्य 220 रुपये किलो था। अब यह 250-300 रुपये किलो बेचा जा रहा है। इसी प्रकार काली मिर्च 550 रुपये किलो से 600-650 रुपये किलो तक पहुंच गई है। लौंग भी 900 रुपये किलो से बढ़कर 1000 रुपये किलो पहुंच गई है।
विज्ञापन
मेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य तेल, देशी घी आदि की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच अब हर घर की रसोई में प्रयोग होने वाले मसालों के दाम में भी आग लग गई है। बीते एक पखवाड़े के दौरान मसालों के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। यही हाल सूखे मेवों का भी है। चंद दिनों बाद नवरात्र व रमजान का माह शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही बादाम, काजू, अखरोट आदि के दाम में भी वृद्धि होनी शुरू हो गयी है।

विज्ञापन



मसालों के दाम में बीते एक से दो सप्ताह के दौरान 20 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है। वहीं यूक्रेन व रूस से आने वाले पाम ऑयल के रेट भी एक महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा पिछले एक वर्ष में रिफाइंड व वनस्पति घी के रेट जहां दोगुने के करीब पहुंच गए हैं, तो वहीं खुला देशी घी जो दिवाली के आसपास 500 रुपये किलो बिक रहा था, उसका दाम बढ़कर 560-580 रुपये हो गया है। बीते कुछ दिनों से मेवों के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। नवरात्र और रमजान की वजह से सूखे मेवे की डिमांड भी बाजार में बढ़ गई है। 

मसाला - फोटो : Istock
मसालों के दाम में भी लगी आग

शहर में मसालों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के अनुसार पिछले एक पखवाड़े में मसालों के रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है। फुटकर व्यापारी दीपक केसरवानी ने बताया कि जो लाल मिर्च दो सप्ताह पहले तक 180-200 रुपये किलो बेची जा रही थी, वहीं मिर्च 250-280 रुपये किलो तक बेची जा रही है। सबसे ज्यादा जीरा महंगा हुआ है।


पिछले माह जीरा का मूल्य 220 रुपये किलो था। अब यह 250-300 रुपये किलो बेचा जा रहा है। इसी प्रकार काली मिर्च 550 रुपये किलो से 600-650 रुपये किलो तक पहुंच गई है। लौंग भी 900 रुपये किलो से बढ़कर 1000 रुपये किलो पहुंच गई है। हल्दी के रेट भी 10 रुपये बढ़े हैं। जो हल्दी पहले 90 रुपये किलो थी, आज वही हल्दी 100 रुपये किलो बिक रही है।

मसाला - फोटो : iStock
बिन मौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर फेर दिया पानी
मेवा और मसाले के थोक कारोबारी गिरधारी अग्रवाल बताते हैं कि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में महाराष्ट्र में कई जगहों पर हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। किसान मसालों की फसल काटने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी बेमौसम बारिश ने कटी हुई मिर्च को बर्बाद कर दिया। किसानों के पास खराब फसल को फेंकने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। ऐसा ही अन्य मसालों के साथ भी हुआ। नतीजतन, मसालों की आपूर्ति कम हो गई है और बाजार में अन्य मसालों की कमी के कारण मसालों की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन

नेस्ले मैगी - फोटो : facebook: @MeriMaggiIndia
दो रुपये बढ़ गया मैगी का दाम
महंगाई की मार अब मैगी पर भी पड़ी। 12 रुपये में मिलने वाली मैगी का दाम 14 रुपये हो गया है। होली से ही बाजार में मैगी बढ़े हुए दाम पर मिलने लगी है। इस बीच बाजार में मिलने वाली चॉकलेट का दाम तो संबंधित कंपनियों ने नहीं बढ़ाया है, लेकिन उनका वजन जरूर कम कर दिया है। एक नामी कंपनी की दस रुपये की चॉकलेट जिसका वजन 15 ग्राम था, अब उसका वजन 13.2 ग्राम हो गया है। यही प्रक्रिया कई बिस्कुट निर्माता कंपनियों ने भी अपनाई है। दाम बढ़ाने के बजाय तमाम कंपनियों ने अपने उत्पादों का वजन कम कर दिया है।

मेवा/ मसाला     थोक रेट        फुटकर रेट
बादाम         600-650            700-800
किशमिश     230-260            270-320
अखरोट     1100-1150         1250-1300
काजू         650-750         700-800
चिरौंजी     1100-1150          1250-1300
लाल मिर्च     200-210            250-280
जीरा          225-240           250-300
काली मिर्च     550-580        600-650
धनिया     125-135           150-180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें