फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर बीडीसी सदस्य की हत्या 

Sat, 15 Jun 2019 09:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मानिकपुर इलाके में शनिवार को सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर बाग में उसका शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के देहगरी जमालपुर गांव निवासी आशुतोष विश्वकर्मा (25) पुत्र कृष्णकांत विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। शनिवार सुबह बंटवारे को लेकर पिता से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गए।

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शाम करीब सात बजे उत्तर का पुरवा गांव के करीब स्थित एक आम की बाग में उनका क्षतविक्षत शव मिला। बाग में गए कुछ लोगों ने शव देखा तो शोर मचाने लगे। इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर आशुतोष के परिजन भी आ गए। शव देखकर परिवार वाले बिलखने लगे। आशुतोष के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार किए गए थे। इससे उसकी मौत हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें