फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में भी खुशबू बिखेरेगी प्रयागराज के कोरांव की बासमती

Sat, 15 Jun 2019 09:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बासमती बीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरांव के बासमती चावल की खुशबू देश तथा सीमा से बाहर भी फैलेगी। विदेशों में भी इसका बाजार फैलाने के लिए अमेजॉन से बात हुई है। कंपनी यहां सेंटर खोलने के लिए भी तैयार है। इससे किसानों की आय तो बढ़ेगी ही, स्वयं सहायत समूहों के सदस्यों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


कोरांव के बड़े भाग को धान का कटोरा कहा जाता है। वहां बासमती चावल की भी अच्छी पैदावार होती है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों की भी मदद ली जाएगी। कुछ बड़े समूह चिह्ति किए गए हैं। चयनित समूह किसानों से चावल लेंगे और अलग-अलग भार का पैकेट तैयार करेंगे। सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि  देश के हर क्षेत्र के अलावा विदेशों में भी इसका बाजार उपलब्ध हो इसके लिए अमेजॉन से बात की गई है।

यह कंपनी यहां अपना केंद्र (गोदाम) खोलने के लिए भी तैयार है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद कंपनी चावल को वहां तक पहुंचाएगी। सीडीओ का कहना है कि किसानाें को नई फसल से ही इस योजना का लाभ मिलेगा। नई फसल तैयार होने से पहले इसकी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने शनिवार को जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी के सामने भी रखा। प्रमुख सचिव ने इसकी सराहना करने के साथ हरी झंडी भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें