फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी के लिए फिर सजे घाट

Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्नान के लिए संगम नोज समेत 19 घाट फिर से सज गए हैं। बसंत पंचमी पर बुधवार को लाखों स्नानार्थियों के संगम क्षेत्र पहुंचने की संभावना है। घाटों पर व्यवस्था बनी रहे और ट्रैफिक चुस्त-दुरुस्त रहे, इसके मद्देनजर डीएम संजय कुमार ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिविर में संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएम को अफसरों ने बताया कि जितने घाट मौनी अमावस्या के लिए बनाए गए थे, बसंत पंचमी के लिए भी उतने घाट सजा दिए गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। सफाई कर्मचारी लगातार 24 घंटे वहां तैनात रहेंगे। डीएम ने जल पुलिस के प्रभारी को प्रत्येक घाट पर जल पुलिस, पीएसी एवं गोताखोरों की पर्याप्त संख्या में तैनाती के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में दवा का छिड़काव नियमित रूप से कराया जाता रहे।

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से कहा कि पांटून पुलों पर नजर रखें और मेला क्षेत्र में घूमकर चकर्ड प्लेट की स्थिति का जायजा लेते रहें। डीएम को शिकायत मिली कि कई जगह विद्युत तार ढीले हो गए हैं। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अभियंताओं को जर्जर तारों की मरम्मत तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने ओसी मेला को प्रत्येक घाट पर खराब कांसे हटाकर नया कांसा बिछाने के निर्देश दिए। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि मेला क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर दूर छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें