फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: देवरानी से झगड़ा होने पर जेठानी ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाही। गांव फिरोजपुर में देवरानी और जेठानी के बीच डोलची को लेकर इस कदर विवाद बढ़ गया कि जेठानी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के बाद देवरानी घर से फरार हो गई।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर में दो भाइयों का परिवार एक की घर में रहता है। दोनों में बंटवारा हो चुका है। दोनों की माली हालत काफी खराब है। वे मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। आरोप है कि रविवार रात देवरानी और जेठानी में दो लीटर की एक डोलची को लेकर विवाद हो गया। देवरानी उसे अपना बता रही थी, जबकि जेठानी उसके दावे को झुठला रही थी। कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई। इससे क्षुब्ध होकर जेठानी ने केरोसिन अपने ऊपर छिड़क लिया और आग ली। इसी बीच उसका पति घर पहुंच गया। उसने पत्नी को जलते देखा तो बचाने में जुट गया। उसने आग बुझाई और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। आग बुझाने के दौरान वह खुद भी झुलस गया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी की जाएगी। तहरीर आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद सिंह चौहान, एसओ, शाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें