बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के आरोप में सुभाष चौराहे पर अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस खान का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली गई।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के आरोप में सुभाष चौराहे पर अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस खान का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली गई। सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
बांग्लादेश के पीएम के खिलाफ हुई नारेबाजी में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से खासी नाराजगी जाहिर की गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष लगाने के बाद बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका गया। इस दौरान अशफाक उल्ला खान, मो. इमरान, मो.जुबैर, वसीम मंसूरी, इश्तियाक अब्बासी, सरदार पतविंदर सिंह, मो. कुरील अहमद, मो.अबरार, मो इकबाल आदि की मौजूदगी रही।