Prayagraj News : बंगाली समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : प्रयागराज
गुरुदेव रवींद्रनाथ के गीत की हुई प्रस्तुति
इसके बाद सचिव शंकर चटर्जी ने संस्था का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के गीत एशो हे बोइशाख एशो एशो... की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर डॉ. अमिताभ घोष, डॉ. राधारानी घोष, डॉ. प्रबाल नियोगी, प्रदीप मुखर्जी, अंजन चटर्जी, सुखमय मित्रा, दिलीप दत्ता, राणा चंदा, अमित नियोगी, देवराज चटर्जी, अरिंदम घोष, ज्योतिर्मयी चटर्जीए सुब्रत सेन, गोपाल बोस, असीम राय, ध्रुव दास गुप्ता और देवव्रत साहा उपस्थित थे। पुरुष कुर्ता -पायजामा, धोती-कुर्ता में महिलाएं साड़ी पहन कर इस उत्सव का हिस्सा बनीं। इस दौरान बंगीय व्यंजनों में मालपुआ, पेठा, रसगुल्ला, संदेश का स्वाद चखा गया।
युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित
दरभंगा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पार्क में शुक्रवार को बांग्ला नववर्ष पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं। बंगीय कला -संस्कृति को दर्शाने वाले पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।