Prayagraj News : सेंट जोसेफ में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग।
- फोटो : प्रयागराज
लोगों को प्रभु के संदेशों के बारे में बताया
सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद में पादरी प्रवीण मैसी ने प्रभु के संदेशों के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मानवता के लिए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद रहे। इसी तरह यीशु दरबार में भी गुड फ्रइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुईं। इस अवसर पर प्रभु के सातों वचनों को याद किया गया। बिशप ने कहा कि वे मृत्यु के भय को त्यागकर प्रभु यीशु मसीह के बताए सत्य और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह को जब सूली पर चढ़ाया गया तो सबसे पहले उन्होंने कहा कि हे पिता इन्हें क्षमा करना, क्योंकि ये नहीं जानते कि कर क्या रहे हैं। प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के सातों वचनों को एक-एक कर स्मरण कराया गया। प्रार्थना सभा के बाद मसीही भजनों की प्रस्तुति हुई।
इसी तरह सेंट जोसेफ कैथड्रल, ऑल सेंट्स कैथड्रल, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, म्योराबाद चर्च, कोतवाली चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च, सेंट पॉल चर्च के अलावा बाइविल सोसाइटी समेत अन्य गिरजाघरों में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभाएं हुईं और प्रभु यीशु के सात वचनों को दोहराया गया।