फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आरएसएस के स्वयंसेवक को थप्पड़ मारने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, कोतवाली का किया घेराव, चक्काजाम

Mon, 24 Jun 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना के समय सूचना देने के बाद पहुंचे पीआरबी 112 नंबर के दरोगा ने उसके भाई जो आरएसएस कार्यकर्ता है। उन्हें भला बुरा कहा और थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली का घेराव करते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार सुबह कोतवाली का घेराव करने के बाद बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर दोपहर में चक्का जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भीषण गर्मी में यात्री परेशान है। सूचना पर कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन चक्का जाम को समाप्त नहीं कराया जा सका है। बजरंग दल कार्यकर्ता दरोगा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले देवेन्द्र सिंह पुत्र राजेश सिंह का आरोप है कि उनका भाई दीपक जो रविवार दोपहर फूलपुर से घर जा रहा था वह जैसे ही फूलपुर  क्षेत्र के बौड़ई गांव के सामने पहुंचा था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसे बन्धक बना लिया तथा मारा पीटा और गाली गलौज देते हुए राहगीरों के आने पर छोड़ दिया व जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े

भुक्तभोगी की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने आरोपी राजा यादव पुत्र लालजी यादव, सतीश यादव पुत्र स्व0 सुदामा यादव निवासीगण अज्ञात एवं अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना के समय सूचना देने के बाद पहुंचे पीआरबी 112 नंबर के दरोगा ने उसके भाई जो आरएसएस कार्यकर्ता है। उन्हें भला बुरा कहा और थप्पड़ जड़ दिया।

जिससे आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे फूलपुर कोतवाली पहुंचे और संबंधित आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बात नहीं बनी तो फूलपुर कोतवाली गेट के सामने प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर एसीपी फूलपुर के साथ ही थरवई, सराय इनायत, बहरिया, मऊआइमा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें