फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बरेली पुलिस अशरफ के साले सद्दाम की फॉर्च्यूनर लेकर हुई रवाना, कुर्क करने की शुरू होगी प्रक्रिया

Fri, 26 Jul 2024 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार सुबह दस बजे पहुंची टीम सबसे पहले धूमनगंज थाने पहुंची, यहां से माफिया अशरफ के साले सद्दाम के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम पूरामुफ्ती थाने पहुंची और उसकी गाड़ी के कागजातों को लेकर पूरामुफ्ती पुलिस के साथ लिखापढ़ी की।
विज्ञापन
सद्दाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पर बरेली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पूरामुफ्ती में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम फॉर्च्यूनर लेकर वापस बरेली रवाना हो गई। संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई को लेकर टीम बृहस्पतिवार देर-रात प्रयागराज पहुंची थी। अगली सुबह टीम पूरामुफ्ती थाने पहुंची और अपनी जांच आगे बढ़ाई। सद्दाम के संपत्ति का ब्योरा मांगने के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को लेकर लिखापढ़ी की।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दस बजे पहुंची टीम सबसे पहले धूमनगंज थाने पहुंची, यहां से माफिया अशरफ के साले सद्दाम के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम पूरामुफ्ती थाने पहुंची और उसकी गाड़ी के कागजातों को लेकर पूरामुफ्ती पुलिस के साथ लिखापढ़ी की। साथ ही गाड़ी पर फाइनेंस के बारे में भी पता लगाया गया। जांच पूरी होने पर बरेली पुलिस गाड़ी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में सद्दाम की फॉर्च्यूनर गाड़ी को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

राजस्व विभाग से मांगी जानकारी

पुलिस अफसरों ने बताया कि सद्दाम की चार जगहों पर संपत्ति सामने आई है। बरेली पुलिस ने इन संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मांगी है। यह भूखंड सद्दाम के नाम हैं या उसके किसी घरवालों के नाम पर है, इसकी जानकारी के लिए राजस्व विभाग से सहायता ली गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि वापस बरेली लाैट गई है। अब राजस्व विभाग से भूखंड की रिपोर्ट आने पर टीम एक बार फिर प्रयागराज आएगी। बरेली पुलिस से आए इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि टीम लगातार सद्दाम पर कार्रवाई कर रही है।

शूटरों की कराई थी मुलाकात

उमेश पाल हत्याकांड से पहले बरेली सेंट्रल जेल बंद अशरफ से सद्दाम ने शूटरों की मुलाकात कराई थी। इसके बाद बरेली के बिथरी चैनपुर में अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पर मुकदमा दर्ज हुआ था। काफी खोजबीन और दबिश के बाद एक लाख के इनामी सद्दाम को बरेली एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। सद्दाम इन दिनों बदायूं जेल में है, पुलिस की जांच में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के अलावा कई संपत्तियां भी सामने आई थी। इसे लेकर बरेली पुलिस प्रयागराज आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें