श्री बड़े हनुमानजी मंदिर कॉरिडोर का प्रस्तावित मॉडल।
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपति, पीएम, सीएम समेत तमाम हस्तियों ने किया दर्शन
मंदिर के पुजारी के अनुसार महाकुंभ मेले के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था। उधर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया था।
उन्होंने बताया कि मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। जो कि अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है। मंदिर के शिखर और मंडप को रेड सैंड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे।