फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सीसीटीवी लगाने का काम अधूरा

विज्ञापन
Backward installation of CCTV cameras
विज्ञापन
मुनेंद्र बाजपेयी
विज्ञापन

प्रयागराज। स्मार्ट सिटी योजना के दूसरे चरण में सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम काफी पिछड़ गया है। माघ मेले से पहले कैमरों को लगाने का काम पूरा करना था लेकिन, मेला बीतने को है और अब तक तकरीबन 25 फीसदी से अधिक काम बाकी है। अफसर इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने में आ रही बाधा को कारण बता रहे हैं। कुंभ के पहले स्मार्ट सिटी योजना के प्रथम चरण में 450 सीसीटीवी कैमरे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे। द्वितीय चरण के तहत मार्च 2019 में 387 कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव, डीपीआर और अनुमोदन के बाद काम शुरू किया गया, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा होना था। 25 जनवरी तक 85 स्थानों पर काम शुरू ही नहीं किया गया था।
योजना के तहत शहर में करीब 125 कैमरे स्थापित किए जाने हैं। सिटी सर्विलांस सिस्टम का यह काम कार्यदायी संस्था एलएंडटी करा रही है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान कंपनी के अफसरों ने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने में दिक्कतें आ रही है। कार्यों के भौतिक सत्यापन में कहीं खंभे नहीं मिले और जहां खंभे लगे थे वहां कैमरे नहीं थे। कनेक्शन का काम भी सुस्त रहा। कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने कार्यदायी संस्था के अनुरोध पर 24 फरवरी तक सीसीटीवी स्थापना का काम पूरा करने की मोहलत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की जाती है। सीसीटीवी कैमरे लगाने में केबल बिछाने में दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी के अफसरों का कहना है कि कैमरे लगा दिए गए हैं लेकिन कनेक्टिविटी नहीं हो पाई है। संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। 24 फरवरी तक यह काम पूरा करा लिया जाएगा।
-रवि रंजन, नगर आयुक्त, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें