फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News; गिरोह पर कार्रवाई नहीं, बच्चा पासी के गुर्गे मांग रहे रंगदारी

Fri, 04 Sep 2020 04:55 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक दिन पहले ही सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को दी गई है धमकी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। माफिया पर कार्रवाई का दावा करने वाली जिला पुलिस बच्चा पासी गिरोह पर मेहरबान है। उधर कार्रवाई न होने से उसके गुर्गे रंगदारी वसूलने समेत अन्य काम बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। हाल यह है कि गिरोह पंजीकृत होने के दो महीने बाद भी चिह्नित सदस्यों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही खुल्दाबाद थाने में सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदार संतोष कुमार पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि चमन नाम के व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ कार्यालय पर आकर उनसे 50 हजार की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। खास बात यह कि रंगदारी बच्चा पासी के नाम से मांगी गई। पुलिस का खुद कहना है कि चमन बच्चा का गुर्गा है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि बच्चा पासी के गुर्गे बेरोकटोक अपना काम संचालित कर रहे हैं।

बता दें कि करीब बच्चा का गिरोह पंजीकृत हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक उसके सदस्यों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। गैंग लीडर समेत गिरोह के कुल 15 सदस्यों को चिह्नित कर तत्कालीन सीओ ने गैंग चार्ट तैयार कराया, लेकिन उनके जाते ही कार्रवाई ठंडी पड़ गई। हाल यह है कि गिरोह पंजीकृत होने के बाद भी इसके सदस्य मौजूदा दौर में कहां हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं, इस बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन


शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी लंबित
गिरोह पंजीकृत होने के साथ ही पुलिस ने दो सदस्यों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की भी संस्तुति की थी। पुलिस ने बताया था कि इनमें से एक दिलीप प्रजापति का शस्त्र लाइसेंस कौशाम्बी से बना था, ऐसे में कौशाम्बी जिला प्रशासन को भी रिपोर्ट भेजी गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति पीपलगांव निवासी मंजीत कुशवाहा था। हालांकि दो महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई लंबित है।

गिरोह के यह हैं चिह्नित सदस्य
बच्चा उर्फ निहाल पासी, नाटे उर्फ विशाल, बम्बा उर्फ विपिन पासी, महेश उर्फ चमन, गोटे उर्फशिवकुमार,नंदू उर्फपप्पू, वीरू, अनिल पासी, दिलीप प्रजापति, बब्बू शाह उर्फ सुनील, छोट्टन गिरि, अकबर, सुरेंद्र, मंजीत कुशवाहा, गुड्डू पासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें