फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सद्दाम का बनेगा बी वारंट, मुतवल्ली समेत अन्य आरोपी फरार, बरेली जेल में बंद है अशरफ का साला

Mon, 20 Nov 2023 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सद्दाम बरेली जेल में बंद है। एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले पूरामुफ्ती में दर्ज मामले में वह बहन जैनब फातिमा व बड़े भाई जैद मास्टर संग नामजद हुआ है।
विज्ञापन
सद्दाम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर बेचने में दर्ज मुकदमे में माफिया अशरफ के साले सद्दाम का बी वारंट बनवाया जाएगा। पूरामुफ्ती पुलिस जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी देगी। बी वारंट बनवाकर उसे कोर्ट में तलब कराया जाएगा और फिर मुकदमे में रिमांड की अर्जी दी जाएगी। उधर, मामले में मुख्य आरोपी मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


सद्दाम बरेली जेल में बंद है। एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले पूरामुफ्ती में दर्ज मामले में वह बहन जैनब फातिमा व बड़े भाई जैद मास्टर संग नामजद हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि सद्दाम को पुलिस बी वारंट बनवाकर तलब करवाएगी। इसके बाद मुकदमे में उसका रिमांड बनवाया जाएगा। उधर, उसका बड़ा भाई जैद मास्टर भी काफी समय से गायब चल रहा है। बहन जैनब उमेश पाल हत्याकांड में वांंछित है और उसकी पहले से तलाश चल रही है। इसके अलावा वक्फ संपत्ति बेचने के मामले में मुख्य आरोपी मुतवल्ली व उसकी पत्नी समेत चार अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इनमें हटवा गांव का प्रधान व पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर सिवली व एक अन्य आरोपी तारिक शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम रविवार को उनके घरों पर पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। अफसरों का कहना है कि उनके हर संभव ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गठित की गई चार टीमें

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। एसओजी को भी लगाया गया है। जैनब की तलाश पहले से चल रही है। मुतवल्ली की तलाश में उसके करीबियों के घरों के आसपास भी टीमें सुरागरशी में जुटी हैं। आरोपियों के कुछ बेहद करीबी लोगाें के कौशाम्बी में रहने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। ऐसे में कौशाम्बी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसके दो साले सद्दाम व जैद मास्टर के साथ ही हटवा ग्राम प्रधान हिस्ट्रीशीटर सिवली समेत सात लोगों पर 50 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने और बेचने का मुकदमा लिखाया गया है। संपत्ति की देखभाल करने वाले कर्मचारी ने पूरामुफ्ती थाने में रिपोर्ट लिखाई है। बताया है कि अमेरिका में रह रहे जमीन के मालिक ने विक्रय पत्र पर कहीं दस्तखत नहीं किए। इसके बावजूद वक्फ की संपत्ति बेच दी गई और उस पर अवैध निर्माण भी करा दिया गया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें