फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों से जनता हुई दूर, उनके पास बचे हैं सिर्फ नेता : केशव

Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
केशव - फोटो : SELF
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्षी दलों के पास सिर्फ नेता ही बचे हैं। जनता उनसे कोसों दूर हो गई है। सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमलावर केशव ने कहा कि सत्ता जनकल्याण के लिए होती है ना कि ने परिवार  के पोषण और जनता का शोषण करने के लिए। भाजपा  हमेशा जन कल्याण की भावना से काम करती है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और सरकारी क्षेत्र में लूट खसोट बंद करा कर प्रदेश को विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाया है। केशव ने कुंभ के कार्य गिनाने के साथ ही अगले दो माह के भीतर शहर को जाम मुक्त बनाने की भी बात कही।
विज्ञापन


हिम्मतगंज में भारतीय जनता पार्टी खुल्दाबाद मंडल के हिम्मतगंज एवं लूकरगंज सेक्टर के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शिरकत करने आए केशव ने राहुल गांधी को धीमी गति का समाचार बताते हुए दो वर्ष बीत जाने के बाद अब नोट बंदी पर अब अपनाए जा रहे आक्रामक तेवर को बचकाना हरकत बताया। कहा कि नोटबंदी के बाद देश में कई चुनाव हो चुके हैं। उन चुनावों में कांग्रेस का क्या हश्र हुआ वह जनता के सामने है। केशव ने प्रदेश की योगी सरकार की भी खूब तारीफ की। कहा कि सुशासन और विकास का कोई विकल्प नहीं होता। सपा एवं बसपा के शासनकाल में प्रदेश में चारों तरफ अराजकता व्याप्त थी, जिसे समाप्त कर प्रदेश सरकार ने कानून का राज स्थापित किया।  प्रदेश में तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण कर के लागू किया गया है। भविष्य में भी विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें छोटा सा छोटा कार्यकर्ता पार्टी का बड़ा पदाधिकारी बन सकता है। 2019 में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी के अपने 300 सांसद विजयश्री प्राप्त करने जा रहे हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम में उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित  किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, गुरु प्रकाश मौर्य, अमरनाथ तिवारी, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, मुकेश चंद्रा, गिरि बाबा, अनिल केसरवानी झल्लर, रमेश पासी, सावन जोगी, सईद अहमद, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व उन्होंने फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के मलाक हरहर में आयोजित बूथ समिति अभिनंदन समारोह में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें