फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में अविष्कार-2021 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विविधताओं के साथ शुरू हुआ ‘आविष्कार-2021’
विज्ञापन

0 पर्यावरणविद् सुमैरा अब्दुलाली ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव
0 एमएनएनआईटी के साथ अन्य संस्थानों ने भी की बढ़चढ़कर भागीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में रविवार से चार दिवसीय तकनीकी समारोह ‘आविष्कार-2021’ का आगाज हुआ। कोविड के कारण कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है और परिस्थितियां भिन्न हैं, इसके बावजूद इस वर्ष भी आविष्कार का पहला दिन विविधताओं से भरा हुआ नज़र आया और आने वाले दिनों को और बेहतर बनाने की ओर इशारा करते हुए पहले दिन के कार्यक्रम समाप्त हुए।
जैसा कि सभी को उम्मीद थी, सबसे दिलचस्प कार्यक्रम ‘नोटॉक्स’ रहा, जिसमें आवाज फाउंडेशन को पहचान देने वाली पर्यावरणविद सुमैरा अब्दुलाली ने अपने भाषण के जरिये छात्रों के बीच ज्ञान के साथ अपने अनुभवों को भी किया और उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान भावी इंजीनियरों की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया। एमएनएनआईटी के विद्यार्थियाें के साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य विभागीय एवं अतिरिक्त पाठ्यकम गतिविधियों की भी शुरुआत हुई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट छात्र क्रिया कलाप केंद्र प्रो. एके सिंह, कन्वीनर डॉ. वीआर कोमा, समन्वयक डॉ. बसंत कुमार एवं डॉ. शशांक श्रीवास्तव, मेंबर डॉ. वीपी सिंह एवं डॉ. डीके शुक्ला समेत छात्र-छात्राओं की आयोजन समिति के लोग ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें