मंसूराबाद के सिंघापुर में आयोजित शिव पुराण महायज्ञ में आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्तगण।
सिंघापुर में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के आठवें दिन अयोध्या बड़ी छावनी से पधारीं कथा वाचक गंगा साध्वी ने कहा कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त है। उनके स्मरण के बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं माना जाता।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ अथवा धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से की जाती है। गंगा साध्वी ने कहा कि धर्म का मार्ग व्यक्ति को सकारात्मकता और आत्मिक शांति प्रदान करता है। मौके पर राम लौटन दास महाराज, अमर सिंह यादव, दारा यादव , रामचंद्र पटेल, प्रमोद यादव, फूलचंद्र विश्वकर्मा, तनुज मिश्रा, श्यामू यादव, रवि कुमार पटेल, चंद्रभान पटेल आदि रहे।