फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में घुसे चोरों ने बीस हजार रुपये पर किया हाथ साफ

Wed, 27 May 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में चोरों ने घर में घुसकर 20 हजार रुपये पर पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के पास से ताले की चाभी लेकर घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम चिल्ली निवासी नंद लाल पटेल पुत्र महादेव पटेल ने घूरपुर थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि 26 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। चोर घर में रखे दो बाॅक्स का ताला तोड़कर 20,000 रुपये नकद चोरी कर ले गए। साढ़े तीन बजे भोर में गृह स्वामी उठा तो दोनों बॉक्स के ताले टूटे और बॉक्स में रखा सामान बिखरा देख दंग रह गए। पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पीड़ित ने थाना घूरपुर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से वीआईपी ड्यूटी पर हूं, घटना की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें