फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को, 2974 मेधावी लेंगे हिस्सा

Fri, 03 Nov 2023 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
 
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे की प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से यह छात्रवृत्ति परीक्षा प्रयागराज में रविवार यानी पांच नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 2974 विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 के लिए महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित सीएवी इंटर कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। सीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली में कक्षा नौवीं और 10वीं के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनकी संख्या 800 रहेगी। दूसरी पाली में कक्षा 11वीं और 12वीं के 1050 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, केपी इंटर कॉलेज में पहली पाली में कक्षा नौवीं और 10वीं के कुल 982 और 11वीं व 12वीं में 883 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुका है, जिसका लिंक विद्यार्थियों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। उसी लिंक से विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें