फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : स्कूल जाने के लिए निकली किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 01 May 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाकराबाद की रहने वाली छात्रा 29 अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। वह मुंडेरा चुंगी के पास स्थित स्टैंड पर उतरी। उसी समय दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। उसे डरा धमकाकर जबरन बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन
अपहरण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनंगज में मुंडेरा चुंगी के पास 29 अप्रैल को स्कूल जा रही छात्रा का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। वह छात्रा को धमका कर गंगा किनारे एसटीपी के पास ले गए और दुराचार का प्रयास किया। छात्रा के चीखने पर अपहर्ताओं ने उसे कहीं अन्य स्थान पर ले जाने के लिए बाइक पर बिठाया। इस बीच छात्रा चलती बाइक से कूद गई। इस मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन



बाकराबाद की रहने वाली छात्रा 29 अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। वह मुंडेरा चुंगी के पास स्थित स्टैंड पर उतरी। उसी समय दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। उसे डरा धमकाकर जबरन बाइक पर बिठा लिया। छात्रा को अपहर्ता सीधे गंगा किनारे स्थित एसटीपी के बगल में ले गए और दुराचार का प्रयास किया लेकिन छात्रा ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन

चलती बाइक से कूद गई छात्रा

उसकी चीख सुनकर अपहर्ताओं ने उसे कहीं और ले जाने के लिए बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद छात्रा ने अगल बगल मकान देखे तो चलती बाइक से कूद गई। यह देख अपहर्ता वहां से भाग निकले। छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे रोता देखकर एक महिला उसे पास की दुकान पर ले गई। वहां से पानी पिलाया। महिला ने ही छात्रा के घरवालों का नंबर लेकर फोन किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

तमाम लोगों ने छात्रा को कूदते हुए देखा था। पुलिस ने आसपास कई जगह सीसीटीवी चेक किया। उनमें अपहर्ता साफ दिख गए। छात्रा को बाइक के बीच में बिठाया गया था। पीछे बैठे युवक ने छात्रा को पकड़ रखा था। एसओ धूमनगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सोमवार को छात्रा का बयान कराने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें