Prayagraj News : घटना के बाद खुल्दाबाद थाने पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
तमंचा लहराते हुए भागे थे दोनों
डॉक्टर को दिखाने के बाद होमगार्ड उसे लेकर लौटने लगा। अभी वह गेट के बाहर ही आया था कि कौशाम्बी निवासी एक किशोर ने उसे रोक लिया और बाल कैदी का हाथ छोड़ने को कहा। होमगार्ड कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने तमंचा निकाल लिया और बाल कैदी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी दी।
इसी दौरान पकड़ ढीली होने पर बाल कैदी हाथ छुड़ाकर भागने लगा और उधर तमंचा लहराते हुए उसे छुड़ाने वाला किशोर भी भागा। यह देख होमगार्ड ने उसे खदेड़ लिया और कुछ दूर जाने पर ही हमलावर को दबोच लिया। शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े और गाड़ीवान टोला की ओर जाने वाली गली के पास घेरकर भाग रहे बाल अपचारी को भी पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक होमगार्ड दोनों को लेकर संप्रेक्षण गृह पहुंच गया था। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी पर अफसर भी पहुंच गए।
Prayagraj News : किशोर संरक्षण गृह।
- फोटो : प्रयागराज
संप्रेक्षण गृह में मिले 18 मोबाइल फोन
घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्यवाहक अधीक्षक आशीष पटेल से पूछताछ की तो उसकी और वहां तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बालकांत व संजीव की भूमिका संदिग्ध मिली। तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। संप्रेक्षण गृह से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद हुए।
गौरतलब है कि संप्रेक्षण गृह में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एक मोबाइल फोन बाल अपचारी व एक मोबाइल फोन उसे छुड़ाने की कोशिश करने वाले उसके साथी से बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दोनों बाल अपचारियों के साथ ही साजिश में शामिल होने के आरोप में कार्यवाहक अधीक्षक व दो कर्मचारियों पर भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। - अजय कुमार, एसएसपी