फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अस्पताल में भर्ती भाई की सेवा में लगी छोटी बहन के अपहरण का प्रयास

Thu, 29 Sep 2022 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवती अपने माता-पिता के साथ यहीं पर रुकी हुई है। बताया कि आधी रात को वह अस्पताल के बाथरूम में गई तो वहां मौजूद एक महिला ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं कि वह स्टेशन कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी समिति स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती भाई की सेवा में लगी उसकी छोटी बहन को बुधवार आधी रात को एक महिला ने अपहरण करने का प्रयास किया। वह उसे अचेत अवस्था में लेकर जसरा रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने जब देखकर शोर मचाया तो आरोपी महिला वहां से भाग निकली। पीड़िता लोगों की मदद से अस्पताल पहुंची और अपने मां-बाप को आपबीती सुनाई। मेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



युवती अपने माता-पिता के साथ यहीं पर रुकी हुई है। बताया कि आधी रात को वह अस्पताल के बाथरूम में गई तो वहां मौजूद एक महिला ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं कि वह स्टेशन कैसे पहुंच गई। मामले की जानकारी परिजनों ने डॉयल 112 में दी। सूचना पर पहुंचे पिकेट के सिपाही जांच पड़ताल कर वहां से लौट आए। युवती का अपहरण किसने और क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें