फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में लड़ रहे दो भाइयों का विवाद खत्म, कोर्ट ने जताया संतोष

Thu, 29 Sep 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने दोनों भाइयों सुनील गुप्ता व विजय गुप्ता को बुलाकर अधिवक्ताओं की मदद से आपसी सहमति बनाई। इस बारे में 17 अक्टूबर को अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। इस दिन दोनों पक्ष कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद के खत्म होने पर संतोष जताया है। कहा है कि प्रयागराज जिसे तीर्थराज कहा जाता है, गंगा, यमुना सरस्वती के संगम तट पर दो भाइयों के दिल मिले और उन्होंने संपत्ति के बराबर बंटवारे का इरादा जताया। कंपनी के शेयर, लाभ व प्रशासनिक अधिकार के बंटवारे पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन



कोर्ट ने दोनों भाइयों सुनील गुप्ता व विजय गुप्ता को बुलाकर अधिवक्ताओं की मदद से आपसी सहमति बनाई। इस बारे में 17 अक्टूबर को अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। इस दिन दोनों पक्ष कोर्ट में मौजूद रहेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने सुनील गुप्ता व 6 अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।


कोर्ट ने कहा, दोनों भाई राम और लक्ष्मण की तरह जज के चैंबर में बैठे और परिवार के हित में विवाद खत्म करने पर राजी हुए। इसके लिए कोर्ट ने मध्यस्थता कराई और विवादों में उलझे भाई फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बराबर बंटवारे पर राजी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें