प्रयागराज के घूरपूर में मंगलवार रात वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर अचानक रोक दिया। रेलवे ट्रैक पर करीब 15 फीट लंबा लोहे की राड रखी गई थी। सूचना मिलते ही महकमे में हलचल मच गई।
जिस स्थान से लोहे का खोखला पाइप मिला है उसे चिह्नित कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। एक दो दिन में पूरी जांच रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है। -